विश्रामपुरी के आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पालक बैठक हुआ संपन्न

आशीष दास

कोंडागांव/विश्रामपुरी । स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय विश्रामपुरी, विकासखंड बड़ेराजपुर जिला कोंडागांव में शिक्षकों और पालकों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें शाला विकास समिति के अध्यक्ष आर के यादव, उपाध्यक्ष, सचिव, प्राचार्य एस सोनी, पी एल ध्रुव, अन्य सदस्यगण और गणमान्य अभिभावकगण उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती पूजा से हुई जिसमें माँ शारदा की प्रतिमा पर श्रीफल, पुष्प आदि अर्पित कर पूजा की गई। इसके पश्चात बैठक के प्रमुख विषयों पर चर्चा करने से पहले संस्था के प्राचार्य एस. सोनी ने सभी पालकों को संबोधित किया।

कक्षा का संचालन, विद्यालय और घर में अनुशासन का पालन करना, बच्चों का गृहकार्य, कॉपी पूरा करना, समय पर विद्यालय आना, गणवेश आदि बातों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

आपको बता दें कि कक्षा कक्ष, सफाईकर्मी आदि बुनियादी वस्तुओं की कमी और कुछ अन्य मुश्किलों की वजह से एलकेजी और यूकेजी की कक्षाएं आरंभ नहीं हो पाई है। इस पर भी बैठक में चर्चा किया गया। पालकों ने भी कुछ प्रमुख विषयों पर अपने सुझाव भी दिए तथा शिक्षकों के द्वारा भी कुछ बिंदुओं पर बात की गई जिसमें लंच बॉक्स अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को सबके सामने रखा गया। पालकों के द्वारा कार्यक्रम के आयोजन, विद्यालय प्रबंधन तथा स्कूल की पढ़ाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सराहना भी की गई और कुछ सुधार की बातों पर भी चर्चा की गई।