उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षिका प्रतिमा शर्मा हुई सम्मानित

पंडरिया ।कवर्धा जिला मुख्यालय में 77 वा गणतंत्र दिवस आचार्य पंथश्री गृन्धमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवई उपस्थित थे। इसी कड़ी में विकासखंड पंडरिया के अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दलपुरवा की शिक्षिका प्रतिमा शर्मा को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य अतिथि कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री, वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के कर कमलों से सम्मानित हुए। इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बच्चों के समग्र विकास के लिए समर्पित शिक्षिका श्रीमती प्रतिमा शर्मा विगत 15 वर्षों से अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पढ़ाई तुहर द्वार, उत्कृष्ट शिक्षक, मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षा दूत एवं कई पुरस्कारों से सम्मानित होते आए हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, योगा, एफ एल एन विविध शैक्षिक गतिविधियों का नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है। वहीं आसपास के लोगों द्वारा सम्मानित शिक्षिका के रूप में जाने जाते है। उत्कृष्ट सम्मान के लिए जिला परियोजना अधिकारी देवराज सिंह,विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम के गुप्ता, बीपीओ एवं संकुल समन्वयक शत्रुघ्न प्रसाद डड़सेना, प्रेरणा स्रोत,मार्गदर्शक उत्कृष्ट व्याख्याता संतोष कुमार साहू, नवाचारी शिक्षक महेश जायसवाल, व्याख्याता योगेश कुमार गुरुदिवान, ज्योति ध्रुव, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक राजा राम नेताम ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।