स्व.हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किए गए शिक्षक रोशन साहू,शिक्षा में नवाचार के लिए किया गया सम्मानित


पंडरिया।शिक्षा अंजोर भारत के तत्वाधान में रायपुर के विमतारा भवन में आयोजित भव्य राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, नवाचार एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह मे वारिष्ठ संपादक हिमांशु द्विवेदी के कर कमलों से सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर पंडरिया विकास खंड के प्राथमिक शाला नेऊरगांव प्रधान पाठक रोशन साहू को शिक्षा में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एफ एल एन गीत रचना तथा समाजोपयोगी शैक्षिक कार्यों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत रोशन साहू ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव,विनम्रता और प्रेरणा का विषय है।यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं,बल्कि टीम भावना,सामूहिक समर्पण और शिक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी वे संगठन के उद्देश्यों,मूल्यों एवं शैक्षिक अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपना सार्थक योगदान देते रहेंगे।