पंडरिया।स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु शिक्षक दिवस पर जिला मुख्यालय कबीरधाम में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत पुरस्कार 2026 रखा गया जहां पंडरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला रापा के शिक्षक तोमन सिंह ठाकुर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के फलस्वरुप मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया वहीं उन्हें 5000 रुपये राशि,प्रमाण पत्र ,साल, श्रीफल मोमेंटो से सम्मानित किया गया।जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कवर्धा के सभागार में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता ईश्वर साहू जिला पंचायत अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि कैलाश चंद्रवंशी जिला पंचायत उपाध्यक्ष, संतोष पटेल, शिक्षा अधिकारी एफ आर वर्मा,सहायक संचालक महेंद्र गुप्ता, यू आर चंद्राकर,जिला परियोजना अधिकारी अवधेश नंदन श्रीवास्तव रहे।सहायक शिक्षक तोमन सिंह ठाकुर अपने स्कूल व विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करते हुए इस उपलब्धि को हासिल किए हैं।हमेशा से अपने विद्यार्थियों को समाज के लिए उपयोगी व जिम्मेदार नागरिक बनने पर जोर दिया है। उनकी कक्षाओं में सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं बल्कि नैतिक और सांस्कृतिक शिक्षा भी दी जाती है।समाज में शिक्षा का प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस हेतु शिक्षक ठाकुर को सम्मानित किया गया उनके सम्मानित होने पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रापा के प्रधान पाठक सुखचैन निर्मलकर, अंजू चंद्राकर, रुपाली सिंह ठाकुर, ममता सोनी,नीलम धनकर ,नंदेश्वर ठाकुर, भुनेश्वर सिंह चौहान एवं उनके शुभचिंतक शिक्षकों में से सालिक राम यादव,कली राम चंद्राकार, मोहन सिंह राजपूत,ओमप्रकाश पाण्डेय, बलदाउ चन्द्राकर, मन्नू लाल चंद्रसेन विष्णु चंद्राकर ,प्रभु राम साहू रामनिहोरा चंद्रवंशी इंद्रजीत मंडलोई कैलाश चंद्रवंशी देवेश वैष्णव विनोद चंद्रवंशी आदि शिक्षकों ने इन्हें बधाई दी है।।







