
पाटन। प्राथमिक शाला तर्रा के हेडमास्टर बोधन दास मानिकपुरी का रिटायर्ड होने के बाद आज उनका सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बता से की वे अपने जीवन के 34 साल बच्चों को पढ़ाने में लगा दिए। बिदाई के अवसर पर ग्रामीणों की उपस्थिति देख वे भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर प्रचार्य दिव्या मिंज , डॉ योगेश चन्द्राकर सरपंच तर्रा,रोहित साहू प्रधान पाठक तर्रा,सत्यनारायण साहू मिडिल स्कूल प्रधान पाठक , सनत चन्द्राकर , ढालेश्वर देवांगन,राकेशकुमार सर,बसन्ती साहू मैडम,प्रेमलता ठाकुर ,हेमलता साहू मैडम, सभी प्राथमिक और मिडिल स्कूल तर्रा के स्टॉफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रोहित साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला तर्रा ने किया।






