पाटन।
यादव (ठेठवार) महासभा राजिम में आयोजित वार्षिक अधिवेशन के दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री के आगमन के अवसर पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत करते हुए अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग की। ज्ञापन में सेवा शर्तों में सुधार, नियमितीकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया गया।
इस दौरान एस. के. यदु (सेजेस बिरगांव), एन. एल. साहू (सेजेस राजिम) एवं ओमकार साहू (सेजेस हरिहर, नवापारा) सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि शिक्षा मंत्री उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करेंगे और जल्द समाधान सुनिश्चित किया







