शिक्षक एवम छात्र छात्राओं ने एक पेड़ मां के नाम पर किया वृक्षारोपण


पंडरिया ।विकास खंड पंडरिया अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे छात्र छात्राओं एवम शिक्षको ने मां के नाम पर पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में पेड़ पौधों अहम योगदान है। पेड़ पौधे हमारा भविष्य सुरक्षित करते हैं। हमारा भविष्य हमारे छात्र छात्राएं है। और उसके भविष्य को संरक्षित रखने के लिए पेड़ पौधे का होना अत्यन्त आवश्यक है। इको क्लब के प्रभारी शिक्षिका ज्योति ध्रुव ने कहा कि स्कूल परिसर मे अब तक 300 से अधिक पौधा रोपित किए गए हैं। अब शाला परिसर हरा भरा दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कीचन गार्डन में केला, आम, नींबू, अमरूद फलदार वृक्ष लगाए गए हैं। इस अवसर पर व्याख्याता संतोष कुमार साहू ने कहा कि इस बार एक पेड़ मां के नाम से लगाए जिसका रिश्ता हमारे साथ जन्म के समय से हो जाता है। उन्होने सभी से अपील किया कि एक पेड़ अपनी मां को समर्पित करते हुए अवश्य लगाए। इस अवसर पर व्याख्याता संतोष कुमार साहू,ज्योति ध्रुव, योगेश गुरुदिवान एवम् छात्र छात्राएं उपस्थित थे।