पंडरिया।ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला डबरी में शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानपाठक होरीलाल गबेल ने कहा डॉ राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक, चिंतक और विचारक थे । उन्होंने शिक्षकीय कार्य से शुरुआत करके देश के महत्वपूर्ण पदों पर रहे और वह उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति बने। शिक्षक संजय चतुर्वेदी ने कहा कड़ी मेहनत से जीवन में सफलता निश्चित मिलती है। शिक्षक श्री फागूराम साहू ने कहा हम सब को कड़ी मेहनत करना चाहिए और नियमित मेहनत करना चाहिए जिससे सफलता निश्चित है मिलती है।
तत्पश्चात शाला में भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव मनाया गया ।

शाला के प्रधान पाठक श्री गबेल,शिक्षक संजय चतुर्वेदी, फागुराम साहू तथा बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की आरती किया। शाला के प्रधानपाठक श्री गबेल ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन के वृतांत बच्चों को सुनाया। उसके बाद नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, मच गया शोर सारी नगरी रे,जैसे गीत पर शाला के बच्चे व शिक्षक झूम उठे। उसके बाद दही हांडी फोड़ी गई। भगवान श्री कृष्ण बने बच्चों के हाथों शाला परिसर में एक पौधा लगाया गया ।







