तर्रा में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन


पाटन। शासकीय पुरनचंद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तर्रा में शिक्षक सम्मान समारोह तथा न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि श्री विजय बघेल जी ( सांसद लोकसभा दुर्ग) , कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर( सदस्य जिला पंचायत दुर्ग) , विशेष अतिथि श्री दयानंद सोनकर ( अध्यक्ष नगर पालिका अमलेश्वर) , श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकर (पूर्व अध्यक्ष जनपद पाटन), श्री कमलेश चंद्राकर ( अध्यक्ष भाजपा मंडल अमलेश्वर), श्रीमती संतोषी ठाकुर( सदस्य जनपद पाटन) राजा पाठक ( सांसद प्रतिनिधि) एवं विपिन चंद्राकर ( सरपंच ग्राम पंचायत तर्रा) के आतिथ्य में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री विजय बघेल जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है, शिक्षक अपना संपूर्ण जीवन समाज के कल्याण में समर्पित करता है। कार्यक्रम का आयोजन श्री रज्जू सोनी अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य शाला प्रबंधन एवं विकाश समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री वैभव तिवारी ( व्याख्याता) के द्वारा किया गया। समस्त गुरुजनों को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री लोकमणि चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर, डॉ योगेश चंद्राकर, कैलाश यादव, डॉ आलोक पॉल, हरि चंद्राकर, उपसरपंच राकेश चंद्राकर, रामानंद चंद्राकर, लक्ष्मण चंद्राकर, राजू साहू ( सरपंच ग्राम झीट), रवि सिंगौर ( सरपंच ग्राम सांकरा), नरेश चंद्राकर, शीतल चंद्राकर, विनोद साहू आदि उपस्थित रहे।