पाटन।मंच पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओ एस डी आशीष वर्मा का संगठन ने किया सम्मान, सौंपा ज्ञापन : राजेश पाल

प्रदेश के मुखिया के गृह क्षेत्र पाटन के घुघवा ग्राम के शास उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी के ओ एस डी आदरणीय आशीष वर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर ,जवाहर वर्मा जी, अश्विनी साहु, महेंद्र वर्मा, लोकेश्वर साहु ,ललित सिन्हा , प्राचार्य जे एल वर्मा, पूर्व प्राचार्य किरन बाला वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरेशन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल भी अपनी पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेश वर्मा, जिला अध्यक्ष जलेश्वर साहू, जिला पदाधिकारी धरम यादव सहित मंचासीन थे। कार्यक्रम में शाला के बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम को देखकर अतिथियों ने बहुत सराहा एवं मुख्य अतिथि आशीष वर्मा जी व राकेश ठाकुर, अश्वनी साहु , जवाहर वर्मा सहित अन्य मंचासीन गणमान्य ने अपने सम्बोधन में घुघवा के बच्चों और शिक्षकों की जमकर तारीफ की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल उपाध्यक्ष खिलेश वर्मा, जिला अध्यक्ष जलेश्वर साहू ने संगठन की ओर से मुख्य अतिथि महोदय आशीष वर्मा जी का पुष्प गुच्छ व माला ,शाल-श्रीफल से स्वागत किया । कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष ने ओ एस डी आशीष वर्मा जी से शिक्षक एल बी वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर ओ पी एस, लंबित डी ए,एच आर ए, सहायक शिक्षकों के स्थानांतरण, पदोन्नति शीघ्र करवाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की और मुख्यमंत्री जी से समाधान कराने की अपील की और मिलने का समय मांगा जिसपर उनकी ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला कि वे कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री जी से चर्चा करेंगे और समाधान का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन महाफैडरेशन के प्रदेश पदाधिकारी और घुघवा स्कूल के व्याख्याता श्री संतोष बघेल ने किया ।






