पाटन। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अमेरी में श्री दिनेश नेताम कार्यपालन अभियंता नगर निगम दुर्ग, भूषण भारद्वाज सरपंच, शिव वर्मा समाजसेवी एवं सुखेन नेताम उपसरपंच के संयोजन में शिक्षक दिवस मनाया गया । पूरे पाटन ब्लॉक में शास. प्रा. व पूर्व मा. विद्यालय अमेरी से सर्वाधिक कुल 25 बच्चों का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अब तक चयन हो चुका है।
सम्मानित होने वाले शिक्षक देवलाल पटेल प्रधान पाठक, अरुण मरकाम प्रधान पाठक,मुकेश वर्मा नोडल टीचर, रश्मि वर्मा, संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा ,प्रीति शुक्ला,आदित्य नारायण वर्मा नोडल शिक्षक,टिकेश्वरी वर्मा ,साखीराम साहू, परमेश्वरी कोसले ,लक्ष्मी चंद्राकर है।
सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह,शाल,श्रीफल और पेन से सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि श्री दिनेश नेताम विद्यालय की इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्न हुए और निरंतर इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रेरित किए ।
इस अवसर पर नेतराम सेन ,हीरेंद्र देवांगन सचिव, राजू लाल लहरी रोजगार सहायक, दीनदयाल ठाकुर,
,प्रमिला जोशी, हेमकुवर वर्मा, सरोज कुर्रे, चंदन कोशले , रोहित वर्मा,राजेश लहरी,हरिश्चंद्र वर्मा ,नीलकंठ धीवर, सुभद्रा चंद्राकर, पप्पू चंद्राकर कोमल यादव, वीरेंद्र यादव ,कामता यादव, दीपक दास मानिकपुरी ,पालकगण और विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।







