न्योता भोजन के साथ शिक्षक सम्मान समारोह



अंडा। फोटो।  पौष्टिक भोजन कर उत्साहित बच्चों एवं शाला परिवार शासकीय प्राथमिक शाला गांधीभांठा अण्डा ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शाला के वरिष्ठ सहायक शिक्षक पेमिन नागवंशी ने अपने पुत्र के जन्मोत्सव की खुशी शालेय बच्चों के साथ मनायी। सभी बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ खीर, पुड़ी और मिल्क केक मिठाई वितरित किये। तत्पश्चात शाला परिवार और शाला प्रबंधन समिति के सौजन्य से प्रेमीन चन्द्राकर का शिक्षक सम्मान किया गया। शासन के आदेशानुसार आप शासकीय प्राथमिक शाला अमलेश्वर में स्थानांतरित हुई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं पूजन से हुआ। उनके बच्चों के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। आपने बालक, पालक और शिक्षक के मध्य मित्रवत व्यवहार व सामुदायिक सहभागिता को अक्षरशः परिभाषित किये। शाला के प्रधान पाठक चन्द्रहास साहू एवं उपस्थित सदस्यों ने प्रेमीन चन्द्राकर के उज्जवल भविष्य की कामना किये। शाला परिवार, सभी सदस्यों एवं अधिकांश बच्चों के साथ बाल संसद के समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह व उपहार प्रदान किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीपी चन्द्राकर, पेमिन नागवंशी, पुजा निर्मलकर, देवश्री चन्द्राकर, जामवंत साहू, प्रवेश देवांगन, जितेंद्र चन्द्राकर, संतोष पाटिल, टिकेन्द्र चन्द्राकर, विजेता सुर्यवंशी, चमेली ठाकुर, वेदप्रकाश साहू, शकुन साहू, दीपिका धीवर, धनेश्वरी निर्मलकर, सीता साहू, मोनिका साहू, कुसुम यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।