जामगांव आर। महंत पोसुदास शासकीय हाई स्कूल सुरपा में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शिक्षकों का सम्मान किया गया।विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ स्कूल पहुँचकर शिक्षकों का आदर-सत्कार किया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रमोद जैन और सदस्यों ने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्र निर्माण और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए प्रमोद जैन ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उनके बिना एक सभ्य और शिक्षित समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य और समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ सहित समिति के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।






