दुर्ग संभाग में कबीरधाम जिले के शिक्षकों को मिला उत्कृष्ट कार्य का पुरस्कार

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार 2022के तहत स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन सम्मान के अंतर्गत संभागीय कार्यालय दूर्ग के सभा कक्ष में मुख्य अतिथि अरुण वोरा विधायक, धीरज बाकलीवाल महापौर, अध्यक्षता राजेन्द्र साहू अध्यक्ष केंद्रीय सहकारी बैंक, विशिष्ट अतिथि आर.एन.वर्मा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, गया पटेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष, राजेश यादव सभापति दुर्ग नगर पालिका संचालक प्रकाश पाण्डेय, उपसंचालक गिरधर मरकाम, सहायक संचालक कौशल चतुर्वेदी, के. के. शूक्ला, सहायक संचालक रचना शुक्ला के गरिमामय उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कबीरधाम जिले के 10शिक्षकों को मु्ख्यमंत्री शिक्षा गौरव पुरस्कार से अलंकृत किया गया। शिक्षा के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राचार्य, व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों को यह सम्मान प्राप्त हुआ। जिसमें शिक्षाश्री पुरस्कार से संतोष कुमार साहू व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया विकास खंड-पण्डरिया , उत्कृष्ट प्राचार्य सरोज बनाफर प्रभारी प्राचार्या शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी विकास खंड लोहारा, उत्कृष्ट प्रधान पाठक प्राथमिक तथा माध्यमिक शाला से संजय कुमार गुप्ता शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पालीगुड़ा विकास खंड कवर्धा, रामकुमार साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माकरी विकास खंड पंडरिया, अनिल कुमार श्रीवास्तव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सरेखा विकास खंड बोड़ला, भानूप्रकाश मिश्रा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राजपुर स.लोहारा, कैलाश सिंह ठाकुर शासकीय प्राथमिक शाला घुघरी कला कवर्धा, तुकेश्वर मानिकपुरी शासकीय प्राथमिक शाला भलपहरी बोड़ला, राम जी राजपूत शासकीय प्राथमिक शाला कारेसरा से.लोहारा, विकास खंड-पण्डरिया से शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान संकुल केंद्र बिरकोना के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे को उत्कृष्ट प्रधान पाठक पुरस्कार से अलंकृत किया गया। सभी अलंकृत शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी एम.के. गुप्ता सहायक संचालक यू आर चंद्राकर, एबीइओ अजय चंद्रवंशी, एमआईएस सतीष यदु ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।