भोपाल में आयोजित भारतीय खेल एवं योग कार्यशाला में दुर्ग जिले से शिक्षक सुशील कुमार ठाकुर एवं वर्षा यादव शामिल हुए

श्यामला हिल भोपाल स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्वदेशी खेल एवं योग शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 10 फरवरी से 14 फरवरी 2024 तक ‘KRPs of Western Region of yoga and Physical Education with reference to NEP-2020 ‘ के नाम से किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, और गोवा राज्य से 20-20 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। KRPs के रूप मे प्रशिक्षित ये सभी शिक्षक प्रांत एवं जिले में प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी निभाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण

परिषद के द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया जिसमें दुर्ग जिले से सुशील कुमार ठाकुर शिक्षक शास तिलक पू.मा.शा. दुर्ग वर्षा यादव शा. प्रा. शा. मरौदा टैंक भिलाई, धमतरी जिले से राजेश तिवारी, गोपिका बारिक, बस्तर से समीर मिश्रा, शिवराम मौर्य, बलौदा बाजार से कन्हैया साहू, महासमुंद से रेखा ध्रुव, गरियाबंद से चित्रारेखा नागेश, कोंडागांव से कमलेश साहू, बस्तर से प्रेमलता साहू, बेमेतरा से ढालसिंह यादव, कबीरधाम से सतीश तिवारी, नारायण तिवारी, मीनाक्षी चौरिया, मनेंद्रगढ़ से विश्वजीत पटेल, कांकेर से प्रणय कीर्तनिया, अमिताभ सरकार, जांजगीर से हितेश तिवारी एवं खैरागढ़ से मानस साहू शामिल थे।

इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में देश के ख्याति प्राप्त शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर, दिल्ली, मेरठ, बिलासपुर एवं भोपाल के प्रशिक्षक थे। इन्होंने भारतीय स्वदेशी खेलों जैसे खो खो, कब्बड्डी, मलखंभ, रस्साकशी, आत्या पात्या, लागोरी, सुतोलिया, लंगड़ी, पिट्टूल, आदि खेलों पर प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक कक्षाएं ली। खेलों की तकनीक व खेल में होने वाले चोटों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। योग पर भी

प्रायोगिक और सैद्धांतिक कक्षाएं ली गई। प्रशिक्षक के रूप में प्रो. बी रमेश बाबू, प्रो, के.के.खरे, डा गौरव कुमार, डा दीपक कुशवाहा, डा राहुल कन्नौजिया, डा अमर कुमार, डा महेश डपोला, डा संजय पांडागले उपस्थित थे। इस कार्यशाला के समन्वय डा महेंद्र बरुआ क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल थे।