पाटन। कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल, पाटन में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्रीमती अनुपमा उपाध्याय, प्राचार्य मयंक कटकवार उप प्राचार्या श्रीमती यामिनी साहू एवं हमारे विशेष अतिथि गजेंद्र कुमार पटेल एवं डी.एल. यादव द्वारा आज के इस कार्यक्रम को माता सरस्वती की पूजा व दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किये, सर्वप्रथम अतिथियों का सम्मान व अभिवादन प्राचार्य जी द्वारा किया गया। तत्पश्चात उनका परिचय शिक्षकों से हुआ व कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए प्रशिक्षक गजेंद्र सर द्वारा शिक्षकों को किस प्रकार विद्यालय में अपनी योगदान देने एवं बच्चों के सहजतापूर्ण शिक्षण देने के विषय पर शिक्षकों को अपना अनुभव साझा किया गया व शिक्षकों को रचनात्मक एवं कलात्मक विकास पर जोर दिए जाने पर अपना विचार प्रकट किए श्री पटेल जी ने शिक्षकों को उनके महत्व को समझाया कि किस तरह हम अपने विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक उनके कल्पनाओं की उड़ान भरने में उनका मदद कर सके किस तरह सभी बच्चों को उनके मानसिकता अनुसार ज्ञान प्रदान किया जाए, उन्होंने शिक्षकों को महान शिक्षकों द्वारा दिए गए उपदेशों एवं उनके द्वारा किए महान कार्य को उपमा देते हुए हम शिक्षकों को संबोधित किया। एवं डी.एल. यादव द्वारा शिक्षकों को उनके अपने संघर्षों की वर्णन करते हुए शिक्षकों को समाज का निर्माता कहते हुए शिक्षकों को सम्मानित किए। व उन्होंने शिक्षकों को शिक्षकों की महत्व एवं “Knowledge is Power” ऐसे वाक्यों से शिक्षकों को Motivate किए, उन्होंने बताया कि किस तरह समाज में शिक्षकों का सम्मान उनका स्थान महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने इस सुंदर वाक्य का उदाहरण दिए जैसे कि “Give me fish and I eat for aday, teach me teach me to fish and I eat for a lifetime” उनके द्वारा दिए गए इस वाक्य से शिक्षकों में उत्साह देखने के को मिलता जा रहा था, शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षकों के दिए गए शिक्षा इतना उत्साहित किए कि आज विद्यालय में ज्ञान गंगा का माहौल देखने को मिला श्री यादव ने जो उदाहरण बच्चों की उनकी पहचान के विषय में जो लाईन कहा वह अति प्रेरणा दायक रहा “A Tree is known by its fruit” अर्थात् पेड़ का नाम नहीं होता उनका नाम तो उसमें लगने वाले फल के नाम से जाना जाता है। अतः शिक्षकों को अपनी पहचान के लिए बच्चों को देखना चाहिए बच्चे ही उन्होंने पहचान दिलाता है हमारे द्वारा किए गए प्रयास बच्चों में परिलक्षित होता है। अतः आज का यह कार्यक्रम अति रोचक एवं ज्ञानपूर्ण रहा इस कड़ी में श्री पटेल जी ने शिक्षकों के महत्व को साझा करते हुए कहा कि शिक्षक कभी नहीं मरते क्योंकि शिक्षकों द्वारा किए गए कार्य सदैव अमर हो जाते हैं। अतः में प्राचार्य मयंक कटकवार द्वारा धन्यवाद किए एवं उनका सम्मान में डायरेक्टर द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं शॉल से सम्मानित किए अतः आज का कार्यक्रम समाप्त किया गया इस अवसर पर विद्यालय कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल, पाटन के सभी शिक्षकगण एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल,धमतरी से एडमिनिस्ट्रेशन प्रभारी कु. सुप्रिया मेश्राम एवं विद्यालय के शिक्षकों ने भी यहां अपनी उपस्थिति प्रदान किए । एवं हमारे विद्यालय के सभी विद्यालय परिवार ने अपना योगदान दिया।







