हायर सेकेण्डरी कोड़ापुरी में शिक्षकों को सम्मानित कर वृक्षारोपण किया गया


पंडरिया-विकासखण्ड अंतर्गत शास.उच्च माध्य .विद्या .कोड़ापुरी में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें
मुख्य अतिथि प्रीतम चंद्राकर
व संस्था प्रमुख बसंत डोरे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों ने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है, वह मोमबत्ती की तरह होती है।जो स्वयं तो जलती है, पर दूसरो को प्रकाश देती है। शिक्षक और शिष्य की संबंध युगों युगों से चला आ रहा है।जिसमें शिक्षक अंधकार रूपी अज्ञानता को दूर कर प्रकाश रूपी ज्ञान फैलाता है। उक्त कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा शिक्षक के सम्मान में भाषण, कविता,नृत्य आदि किया गया। तत्पश्चात् सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।अंत में बच्चों की सहयोग से शिक्षकों के सम्मान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें गुलमोहर, करंज, जामुन, नीम आदि पौधे रोपित कर उसे सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया । वृक्ष है तो हम हैं, इसी से ही हमें जीवनदायिनी गैस ऑक्सीजन मिलती है।अतः सभी लोगों को वृक्ष लगाना चाहिए और उसका देखभाल करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में वीरेंद्र चंद्राकर,मनराखन बर्मन, शैलेष तिवारी, मुन्ना चंद्राकर, सुनील पात्रे ,गुरप्रीत सिंह व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।