पाटन अस्पताल में देखने मिला टीम वर्क, डॉक्टर आशीष शर्मा के नेतृत्व में 5 हाई रिस्क गर्भवती माताओं का सिजेरियन सफल ऑपरेशन किया गया


पाटन। शनिवार किन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में 5 हाई रिस्क गर्भवती माताओं का सिजेरियन ऑपरेशन सुरक्षित प्रसव करवाया गया।
डॉ कृष्ण कुमार डहेरिया स्त्री एवं प्रसूति रोग सर्जन ने बताया कि 5 गर्भवति माताओं को गंभीर प्रकृति के हाई रिस्क थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम एवं जिला नोडल अधिकारी ( मातृ स्वास्थ्य) डॉ अर्चना चौहान के मार्गदर्शन में बीएमओ पाटन के नेतृत्व में फील्ड से हाई रिस्क गर्भवती माताओं की ट्रैकिंग कर सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के तहत कार्य किया जा रहा है।


विभिन्न उपस्वास्थ्य केंद्रों के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों, सुपरवाइजर, मितानिनो से सक्रिय सहयोग से हाई रिस्क गर्भवती माताओं का चिन्हांकन कर विशेषज्ञों के परामर्श से क्रियान्वयन किया जा रहा है।
ओपरशन में एनेस्थेसिया विशेषज्ञ डॉ अंकिता बोधनकर, प्रदीप सिन्हा, हेमलता वर्मा, अनिता जोशी, रूपा सिन्हा, जितेंद्र निर्मलकर, गिरिवर ,गीतांजलि साहू, माधुरी , लक्ष्मी , शीतल,हमर लैब टीम सरस्वती वर्मा, रमेश, एवं ब्लड स्टोरेज टीम श्वेता भारद्वाज, सुनीता वर्मा, फार्मेसी पोषण यादव, सिंधुराज आदि स्टाफ के संयुक्त सहयोग से कार्य संपादित किया गया।