कुम्हारी। निकटवर्ती ग्राम लिमतरा में क्रिकेट प्रतियोगिता संम्पन्न हुई जिसमें 15 गाँव के क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच ग्राम लिमतरा और ग्राम पाहंदा के बीच खेला गया। ग्राम लिमतरा को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15000 रुपए एवं ग्राम पाहंदा को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7000 रुपए दिए गए। इस अवसर पर लिमतरा दल के कप्तान भागवत वर्मा सहित दोनों दलों के खिलाड़ियों को साहित्यकार परदेशी राम वर्मा ने पुस्तकें देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हरिशंकर मढ़रिया , झालाराम मढ़रिया, दिनेश वर्मा, योगेश टिकरिया सहित ग्रामीण एवं गांव में प्रमुखजन उपस्थित थे।







