पाटन। महिला कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज की ओर से तीज मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कुर्मी भवन पाटन में सुबह 10 बजे से होगा।
समारोह में महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद स्पर्धाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और तीज पर्व की खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद लक्ष्मी वर्मा शामिल होंगी। समाज की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।







