तहसील स्तरीय सामुदायिक कर्मा भवन लोकार्पण 18 दिसंबर को ग्राम कोनारी में…पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे शामिल


अंडा। तहसील स्तरीय सामुदायिक कर्मा भवन कोनारी लोकार्पण एवं आबादी पारा तालाब में महिला घाट मे शेड निर्माण का भूमिपूजन का कार्यक्रम दिनांक 18 दिसम्बर दिन बुधवार को सुबह 10.30 बजे ग्राम कोनारी में रखा गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री, पूर्व अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छ.ग.ताम्रध्वज साहू होंगे। अध्यक्षता अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पुष्पा यादव,अति विशिष्ठ अतिथि रमशीला साहू , पूर्व केबिनेट मंत्री छ.ग., दीपकताराचंद साहू , पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड छ.ग. शासन,

नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, जिला-दुर्ग,लक्ष्मी साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, माया बेलचंदन , सदस्य जिला पंचायत दुर्ग . देवेन्द्र देशमुख , अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, टिकेश्वरी देशमुख जी, सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग सहित भरत चन्द्राकर, सरपंच ग्राम पंचायत कोनारी उपसरपंच, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी कोनारी जिला-दुर्ग (छ.ग.) करकमलों से संपन्न होगा। उक्त जानकारी तहसील साहू संघ के मिडिया प्रभारी राजेन्द्र साहू ने दी।