स्वामी विवेकानन्द जयंती पर साहू समाज द्वारा तहसील स्तरीय युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन

समाज की ताकत और संगठन की बदौलत प्रदेश में समाज के 12 विधायक बने है- संदीप साहू

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर 12 जनवरी को साहू सदन पाटन में  युवा सम्मेलन एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज के युवाओं ने विश्राम गृह पाटन से साहू सदन पाटन तक शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल साहू सदन पहुंचने पर समाज के युवक युवतियों द्वारा आगंतुक युवाओं एवं अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 31युवाओं ने रक्तदान किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल भारतीय तेलीक महासभा एवं विधायक कसडोल संदीप साहू ने कहा तहसील साहू संघ पाटन द्वारा युवाओं में समाजिक जागरूकता एवं उनके कैरियर निर्माण की दिशा में बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। युवा दिवस के मौके पर हम सभी स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा दिए ज्ञान व चरित्र के एक छोटे से हिस्से को अपने जीवन में उतारें तो हमें सफल होने से कोई नही रोक सकता है।जीवन में एक बात जरूर याद रखें कि जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा धार्मिक कार्य करने वाला समाज साहू समाज है। हम उस माता के वंशज है जिन्होंने भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी का भोग लगाया था। छत्तीसगढ़ में समाज की ताकत के बदौलत आज 12 विधायक साहू समाज से है। ये साहू समाज की नियमावली और संगठन की बदौलत बने है। साहू समाज को और ज्यादा संगठित होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। हमारे समाज की प्रतिभाओं को प्रदेश और देश की प्रतिभा बनाने की जिम्मेदारी समाज की है। साहू समाज को नई सोच और जज्बे के साथ आगे बढ़ना होगा। जिसमें युवाओं की सबसे अहम भागीदारी होना चाहिए।


कार्यक्रम को अध्यक्षता कर रहे नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, विशिष्ट अतिथि  डॉ दयाराम साहू पूर्व विधायक गुण्डरदेही,विशेष अतिथि
अश्वनी साहू प्रदेश प्रतिनिधि जिला साहू संघ दुर्ग, अशोक साहू  उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,मोनू साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, मुकेश साहू  संयोजक युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग सहित अन्य अतिथियों ने समाज में युवाओं की सक्रिय भागीदारी,युवाओं को नशा से दूर रहने अपने व्यक्तित्व विकास पर जोर देने की कही।


युवा सम्मेलन में समाज के प्रेरक वक्ताओं द्वारा व्यक्तित्व विकास कैरियर गाईड लाइन के साथ अपनी सफलता की कहानी समाज के युवाओं के साथ साझा किए। समाज के युवक युवतियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह नृत्य, प्रहसन के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया गया। इस अवसर पर सामाजिक मद से निर्मित अतिरिक्त कक्ष एवं अहाता निर्माण का लोकार्पण किया गया। युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मलेन में समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति हासिल करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।


आरु साहू की गीत पर झूमे उठे दर्शक….
युवा सम्मेलन में साहू समाज की गौरव एवं लोकगायिका आरु साहू कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे। आरू  साहू द्वारा जैसे ही मोर कर्मा दाई गाने की प्रस्तुति दी उपस्थित दर्शक झूमे उठे।
स्वागत भाषण तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने दिया। मंच संचालन खेमलाल साहू ने एवं आभार प्रदर्शन गोपेश साहू ने किया।


इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष खिलावन साहू, सलाहकार रमेश साहू,प्रेमलाल साहू,दिलीप साहू,गंगादीन साहू,लालेश्वर साहू,धनराज साहू,किशोर साहू,मोहन साहू,दिव्या साहू,चंद्रिका साहू,किशन हिरवानी, महेंद्र साहू,सरिता साहू, डॉ गुलाब साहू, डॉ सुरेश साहू,देवनारायण साहू,सूरज साहू,कमलेश्वरी साहू,राजू साहू,सोहन साहू,टेस राम साहू, दुलेश्वर साहू,रविशंकर साहू,हरिशंकर साहू,विमला साहू,मनीष साहू,कौशल बनपेला,कुलेश्वर साहू,सुरेन्द्र साहू,लालजी साहू,पारखत साहू,लोकेश साहु,बलराम साहू,गायत्री साहू,उषा साहू, कमलेश साहू,नारद साहू, बेनीराम साहु,अर्जुन साहू, डॉ हिमाचल साहू,,कृष्णकुमार साहू, सहित अन्य उपस्थित थे।