लो वोल्टेज की समस्या को लेकर तहसील कार्यालय व विधुत विभाग का घेराव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम सौंपा ज्ञापन

मौर्यधवज सेन

नगरी/सिहावा, बेलरगांव । जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव के नेतृत्व में बस स्टैंड कुकरेल से रैली निकाल कर कुकरेल क्षेत्र के 105 गाँवों में लो-वोल्टेज की समस्या को तत्काल दुर करने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय व विधुत विभाग कार्यालय का घेराव तथा धरना-प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम तहसीलदार श्री राधाकृष्ण बंजारे तथा कनिष्ठ यंत्री विनय कुमार ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव के साथ मोहन दास मानिकपुरी,, अवध राम साहू,, सेवक राम ध्रुव,, बिरेन्द्र कुमार ध्रुव,, इन्द्रेश कुमार ध्रुव,, पुनेशवर मानिकपुरी,, भगवान सिन्हा,, अजय यादव,, भारत राम नागेश,, कुंजलाल,, संजय नेताम,, श्रीमती दशोदा बाई ध्रुव,, हेमलता ध्रुव,, कामनि बाई साहू,, सरोज बाई साहू,, नेमिन बाई ध्रुव,, भगवती बाई साहू उपस्थित रहें।