तहसील साहू संघ पाटन ने किया लोक कला मंच रंग झरोखा के संचालक दुष्यंत हरमुख का सम्मान, मंचीय प्रस्तुति दे रहे है कलाकर


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आज कर्मा जयंती , सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लोक कला मंच रंग झरोखा सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों का प्रस्तुति देखने भी भीड़ जुटी है। इस अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन द्वारा रंग झरोखा के संचालक दुष्यंत हरमुख का सम्मान तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा दुर्ग मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी साहू, दक्षिण पाटन कांग्रेस के जोन प्रभारी , सेवा सहकारी समिति बटरेल के अध्यक्ष भेष आठे, पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू , पूर्व जनपद सदस्य रोहित साहू सहित अन्य ने सम्मान किया।