पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू का जन्मदिन 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस अवसर पर साहू सदन पाटन में दोपहर 3 बजे केक काटकर जन्मदिन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं शुभचिंतक शामिल होंगे।

इसके साथ ही लालेश्वर साहू के गृह ग्राम गातापार में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।







