पाटन। तहसील सतनामी समाज पाटन के द्वारा आज गुरु अमर दास जी की जयंती मनाई गई । इसके अलावा गुरु पूर्णिमा पर की हर्षोल्लास से मनाई गई। तहसील सतनामी समाज के सामाजिक भवन बठेना रोड पाटन में आज सतनामी समाज के पदाधिकारी सहित आम लोग भी उपस्थित हुए। यहां पर पहले जैतखाम की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद गुरु घासीदास बाबा की जयकारे लगाते हुए गुरु अमरदास की पूजा अर्चना करके प्रसाद का विवरण किया गया। गुरु जी के जयंती के अवसर पर समाज के लोगों ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । सतनामी समाज के पाटन तहसील अध्यक्ष संतराम कुर्रे ने गुरु अमर दास की महिमा का बखान किया वहीं गुरु की मंगल आरती भी सभी ने एक साथ मिलकर किया। इस अवसर पर सतनामी समाज के पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे। भारी बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में समाज के लोग गुरु पूर्णिमा पर्व मनाने के लिए पाटन पहुंचे । ग्राम सेलूद के सरपंच बबलू मारकंडे ने गुरुजी की महिमा का बखान किया और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।







