उतई। नगरीय निकायों के महापौर,अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो जाने पर राज्य शासन द्वारा प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है । इस संबंध में राजपत्र में भी प्रकाशन किया गया है। दुर्ग जिले के उतई नगर पंचायत के लिए तहसीलदार दुर्ग को प्रशासक बनाया गया है। आज तहसीलदार दुर्ग प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने नगर पंचायत पहुंचकर प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत उतई नायक, उप अभियंता भारती, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे







