तहसीलदार ने गिरदावरी कार्य का कुनकुरी और सन्ना किया निरीक्षण,

रिपोर्टर, चंद्रभान यादव

जशपुर। राजस्व विभाग के टीम द्वारा किसानों के खेतों का निरीक्षण करके प्राथमिकता से गिरदावरी कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी तहसीलदार मुखदेव यादव ने कुनकुरी ब्लॉक के ग्राम बेमताटोली, कोमड़ो में राजस्व टीम द्वारा किए जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों को खसरा क्रमांक एवं वास्तविक रकबे में लगाई गई फसल का सही जानकारी दर्ज कर ऑनलाइन प्रविष्टि प्राथमिकता से करने के लिए कहा। इसी तरह सन्ना ब्लॉक में भी संदीप गुप्ता ने ग्राम अकरिकोना ने गिरदावरी कार्य का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।

राजस्व की टीम द्वारा किसानों के खेतों में जाकर गिरदावरी कार्य किया जा रहा है और किसानों के फसल की वास्तविक रकबे का खसरा एवं नक्शा से मिलान कर सत्यापन किया जा रहा है। सरकार के निर्देशानुसार फसल कटने के बाद प्रतिवर्ष दो बार गिरदावरी का निरीक्षण किया जाता है। जिले के तहसीलदार ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ दोपहर से गिरदावरी के निरीक्षण का कार्य शुरू किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे निष्पक्ष एवं सही गिरदावरी सुनिश्चित करें ताकि किसानों एवं सरकार किसी को भी नुकसान न हो। दरअसल गिरदावरी से ही पता चलता कि वास्तव में कितने रकबे में किसानों धान की फसल लगाई है। इसी के अनुरूप धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन होता है। गिरदावरी के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हर खसरा नम्बर के रकबे पर पहुंचकर फसल का मुआयना करते हैं और पंजी में रकबे का रिकार्ड रखते हैं।