बलराम यादव

पाटन। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर आज पाटन के तहसीलदार सहित सभी नायब तहसीलदार एक दिन की छुट्टी लेकर हड़ताल पर रहे। इससे पहले ध्यानाकर्षण करने हेतु पांच दिवस 19 अप्रैल से 23 अप्रैल तक बांह में काली पट्टी बांध कर कार्य किया गया। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में 01 मई 2023 श्रम दिवस से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने का निर्णय का भी निर्णय लिया गया है। पाटन तहसील के तहसीलदार ,नायाब तहसीलदार सहित जमगांव आर के नायब तहसीलदार आज एक दिवस की छुट्टी लेकर हड़ताल पर रहे । 13 सूत्री मांग को लेकर चरणबद्ध हड़ताल किया जा रहा है । बताया जा रहा है कि मांग पूरी नहीं होने से हड़ताल को और उग्र किया जाएगा ।

राजस्व विभाग के प्रमुख अधिकारियों के हड़ताल के कारण आज राजस्व का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। पाटन तहसील में आने वाले लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। वही इधर एक खबर और मिली है कि आज ही तहसील पटवारी संघ के सभी पटवारी प्रदेश व्यापी आह्वान पर हड़ताल पर रहे। इस कारण गांव का में पटवारी कार्यालय भी नहीं खुला और लोग पटवारी कार्यालय में काम के लिए आए थे वह भटकते रहे। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ सेवा प्रशासनिक संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य ने आज 1 दिन का छुट्टी लेकर रजवाड़ा पैलेस रायपुर में सम्मेलन का भी आयोजन किया जिसमें आगे की हड़ताल की रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर कुछ वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया गया।






