पाटन।।मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत विकास खंड पाटन के शासकीय प्राथमिक शाला औंसर में पवन ठाकुर तहसीलदार पाटन के द्वारा निरीक्षण किया गया।
विद्यालय में बच्चों का स्तर, शिक्षा गुणवत्ता,मुस्कान पुस्तकालय , स्वच्छता, बच्चों की उपस्थिति , मध्यान्ह भोजन, जादुई पिटारा आदि बिंदुओं पर शिक्षा गुणवत्ता की जांच किया गया। इस दौरान ग्राम की सरपंच प्रियालता महिपाल ने भी बच्चों से सवाल पूछा जिसका बच्चों ने संतोषप्रद जवाब दिया।इस अवसर पर साकेत देवांगन संकुल समन्वयक, मानसमणी यदु सहायक शिक्षक, ईशा मेश्राम स्वयंसेवी शिक्षिका उपस्थिति रही।
इस अभियान के माध्यम से, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रहा है।







