पाटन। तहसीलदार पाटन प्रकाश सोनी ने आज सोरम स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी के लिए किए गए व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने किसानों को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो इसके लिए निर्देश भी दिया । साथ ही धान बेचने के लिए समिति में पहुंचे किसानों से भी चर्चा किया। कुछ किसानों ने बोनस की राशि नहीं मिलने की जानकारी तहसीलदार को दी ।

तब उन्होंने सबका दस्तावेज जमा लेकर समिति प्रबंधक को निर्देश दिए की इसके बोनस के मामले को तत्काल निराकरण करें। धान खरीदी केंद्र सोरम में पंजीकृत 1056 में से 814 कृषकों की धान खरीदी हो चुकी है। बारदाना पर्याप्त उपलब्ध है। उठाव की स्थिति ठीक है। लिंकिंग वसूली 75 प्रतिशत हो चुकी है। बोनस वितरण हेतु शेष 59 कृषकों मे से 28 के दस्तावेज जमा लिए गए हैं जिनका निराकरण आज करने निर्देशित किया गया।
