रायपुर से भिलाई आ रहे टेम्पो चालक को ट्रेलर ने कुचला, मौत

भिलाईनगर । खुर्सीपार थाना अंतर्गत गत रात्रि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने टेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि रायपुर दावडा कॉलोनी के निवासी ट्रेम्पो चालक उमेश बंजारे (36 वर्ष ) अपने 7 साल के विकलांग लड़के को लेकर भिलाई में इलाज के लिए आ रहे थे। 29 सितंबर की रात्रि के लगभग 1 बजे खुर्सीपार केजीएन होटल के सामने ट्रिप ट्रेलर चालक ने नशे की हालत में वाहन चलते हुए उमेश बंजारे के ऑटो रिक्शा को ठोकर मार दी। वहीं ट्रिप ट्रेलर के नीचे टेम्पो आ गया। ट्रिप ट्रेलर उमेश बंजारे के सिर को मार कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इससे घटना स्थल पर ही टेम्पो चालक उमेश बंजारे की मौत ड, हो गई। आज सुबह घटना की जानकारी मिलने के उपरांत शनिवार की सुबह 11 बजे ड, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील खुर्सीपार थाने पहुंचकर इस संबंध में जानकारी ली और कई खुर्सीपार टीआई टंडन चर्चा की। परिवार वालों को परिवार वाले को शासन से अंतेष्टी नब के लिए मिलने वाली तत्काल 25 हजार रुपए राशि को दिए जाने तथा दुर्घटना में मिलने वाली राशि की बारे में चर्चा भी किया।