चुनकट्टा में टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का हुआ समापन, डॉल्फिन भिलाई रही प्रथम स्थान पर, न्यू ज्योति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित हुई प्रतियोगिता

पाटन। न्यू ज्योति क्रिकेट क्लब चुनकट्टा के तत्वावधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता क्रिकेट का महासंग्राम का आयोजन किया गया जिसमें आसपास की टीमों के साथ साथ रायपुर,बालोद,धमतरी की टीमों ने भाग लिया टूर्नामेंट का प्रारम्भ 13 जनवरी को हुआ था । टूर्नामेंट का फाइनल मैच एसीसी जामुल और डॉल्फिनभिलाई के मध्य खेला गया जिसमें एसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 44 रन का स्कोर खड़ा किया जिसे डॉल्फिन की टीम ने 5 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि भूषण सिंह सोनवानी सरपंच ग्राम पंचायत चुनकट्टा रहे अध्यक्षता डॉ मानसिंग यादव ने की तथा विशेष अतिथि मनोज कलिहारी ,विकेश्वर ठाकुर,सोनू रॉय,अजय सिंह राजपूत ,बल्लू रॉय ,बबलू मारकंडे रहे जिनके द्वारा विजेता टीमो को पुरस्कृत किया गया प्रथम पुरस्कार डॉल्फिन भिलाई की टीम ने जीता ,द्वितीय पुरुस्कार एसीसी जामुल तृतीय पुरुस्कार यंग स्टार रिसाली की टीम तथा चतुर्थ पुरुस्कार देऊरझाल की टीम ने जीता सभी विजेता टीमो को नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान किया गया । इसके अलावा फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतू स्टार डॉल्फिन ,मैन आफ द सीरीज पिंकू देउरझाल,बेस्ट बॉलर जीवन देऊरझाल, बेस्ट बैट्समैन हिमांश यंग स्टार रिसाली की टीम को मिला । इस अवसर पर न्यू ज्योति क्रिकेट क्लब के बसंत कुमार साहू,कुलदीप बॉय यादव,नरसिंह साहू,अजित ठाकुर,अमित जॉय,जागीर ठाकुर, मिथलेश बंजारे, शुभम सोनवानी,किरण जोशी,भागवत यादव,रामअवतार यादव,यामन साहू,ईश्वरी ठाकुर,टीलेश्वर ठाकुर ,दीपक मानिकपुरी ,लोमश सिंह पटेल ,चंद्रकुमार बंजारे आदि उपस्थित रहे ।