Tennis Tournament Bhilai : FSNL KONOIKE इन्विटेसनल टेनिस टूर्नामेंट में भिलाई के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

भिलाई।बीएसपी टेनिस कॉम्प्लेक्स सिविक सेंटर में एफएसएनएल KONOIKE इन्विटेसनल टेनिस टूर्नामेंट 2025 का रविवार को क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल एवं फाईनल खेला गया।
फाईनल मैच के विजेता
अंडर 18 बॉयज कैटेगरी के विजेता दक्ष श्योकंद (भिलाई) रहे।अंडर 10 बालिका वर्ग में विजेता रही हरलीन क्षेत्रपाल (भिलाई)अंडर 10 बालक वर्ग के विजेता रेयांश (भिलाई) रहे।
अंडर 12 बालिका वर्ग में विजेता आराधना बंछोर (भिलाई)
अंडर 12 बालक ग्रुप में अपूर्व मिश्रा (जगदलपुर) विजेता रहे।


अंडर 14 बालिका वर्ग में विजेता रही वन्या पुंडीर (भिलाई)।
अंडर 14 बालक वर्ग में विजेता रहे एकलव्य सिंह राजपूत (रायपुर)।
अंडर 16 बालिका वर्ग में विजेता रही अल्फी जोसेफ (भिलाई)।
अंडर 16 बालक वर्ग में विजेता रहे मोहम्मद आरिज खान (रायपुर)।
अंडर 18 वर्ग में विजेता रहे भिलाई स्मृति नगर क्लब के अभिनव सिंह
फाईनल मैच के मुख्य अतिथि ओलम्पियन, एशियन खेल के पदक प्राप्तकर्ता और ग्रैंड स्लैम- डेविस कप खिलाड़ी विष्णु वर्धन एवं जाने- माने टेनिस ऑफिशयल अभिषेक मुखर्जी,तोशिहिरो फुजिवारा (एफएसएनएल प्राइवेट लिमिटेड कोनोइके ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर) , जूनिची शाशाहरा चैयरमैन & MD एफएसएनएल प्राइवेट लिमिटेड (कोनोइके ग्रुप ऑफ कंपनी) राजीव चौबे, किरण सरजापुरम, रूपेंद्र चौहान, एस स्वामीनाथन, पंकज त्यागी CGM (HR) एफएसएनएल प्राइवेट लिमिटेड (कोनोइके ग्रुप ऑफ कंपनी), राजेश पाटिल एवं रविन्द्र मदान जी के द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ आने वाले सभी वर्गों के बालक / बालिका खिलाड़ियों को डेढ़ लाख रुपये का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।


टूर्नामेंट के चीफ रेफरी चिराग देशमुख एवं टूर्नामेंट की डायरेक्टर रचना शर्मा ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।