बेलरगांव तहसील के ग्राम घुरावड़, एवं जैतपुरी में हाथियों का आतक

मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव।बेलरगांव।बेलरगांव तहसील के अतिंम छोर ग्राम घुरावड़ एवं जैतपुरी में हाथियों का आतंक शनिवार की रात करीब 10 बजे बिरगुड़ी रेज में पड़ने वाले कुप क्रमांक 323,ओर 324 के जगंल से 45 हाथियों का झुंड घुरावड़ के खेतो में आ पहुंचे जिसमें किसानों भगवानदिन सोरी, घुराऊमरकाम,जीवन सरोज, हीरासिंह मरकाम के करीब पांच एकड़ धान का फसल एवं एक एकड़ में लगे मकका को पुरा रोद कर नुकसान पहुंचाया हैं जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ओर तो ओर गांव से लगे हुए तलाब में रात में विश्राम किए है।बता दे कि हाथियों झुंड में छोटे छोटे बच्चे भी है ।अभी नवरात्र के पर्व चल रहा है जिसमें गांव गांव रात्रिकालीन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।इसी तरह ग्राम घुरावड़ में भी कार्यक्रम चल रहा था फिर अचानक रात में हाथियों का दहाड़ सुनते ही ग्राम जैतपुरी एवं घुरावड़ के लोग अपने अपने घर की ओर चले गए फिर गांव के लोग फटाका फोड़कर हाथियों को जगल की ओर भगाए।ओर सुबह जब रोजाने की तरह किसान अपने खेत को देखने गए तो फसल को पुरा नुकसान कर दिया था ।जिससे किसान भारी चिंतित नजर आ रहे है।