। पाटन थाना क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम तर्रा के आधा दर्जन से अधिक किसानों के खेतों पर लगे मोटर पम्प में लगे तार की चोरी हो गई है। पहले भी इस तरह की चोरी की घटना क्षेत्र में घट चुकी है। थाना में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है लेकिन अभी तक पुलिस चोर तक नही पहुंची है। बीती रात हुवे चोरी की घटना का सूचना किसानों द्वारा थाना में नही दिए जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक जिन किसानों के पम्प के तार चोरी हुई है उनमें राधे ठाकुर, गुलाब चन्द्राकर, राघवेंद्र चन्द्राकर, सहदेव सोनी, टिकेंद्र चन्द्राकर,चंद्रिका चन्द्राकर, दशरू, मोहन, छन्नू, जागेश्वर चन्द्राकर शामिल है।