पाटन।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर फेकारी के अंतर्गत आने वाले ग्राम धौराभाठा में प्राथमिक शाला सुदामापुरी के कक्षा 5वी के 07 बच्चो एवं शासकीय प्राथमिक शाला धौराभाठा में कक्षा 5वी के 14 बच्चों को तथा हायरसेकंडरी स्कूल धौराभाठा के कक्षा10 वी के 14 बच्चों को कुल 35 बच्चो को टिटेनस डिप्थीरिया (टीडी)का टीका स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया लगाया गया । स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आरएचओ बसंत साहू ने बताया कि बच्चो का टीकाकरण सार्वभौमिक टीकाकरण अभियान के तहत किया गया
इस कार्यक्रम के तहत भारत सरकार टीका निवारणीय रोगों के खिलाफ निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा प्रदान करती है जिसके तहत गर्भावस्था में महिला को टीडी के 2 टीके, नवजात शिशु को बीसीजी ,ओरल पोलियो,हेपटाइटिस बी का टीका,डेढ़ महीने का होने पर पेंटावैलेंट ,ओरल पोलियो,फ्रैक्शनल आईपीवी ,रोटावायरस का टीका ,ढाई महीने में पेंटावैलेंट, रोटावायरसऔर ओरल पोलियो का टीका ,साढ़े तीन महीने में फिर से पेंटावैलेंट ,ओरल पोलियो,फ्रैक्शनल आईपीवी और रोटावायरस का टीका ,9 माह पूर्ण करने पर मीजल्स रूबेला और विटामिन ए की खुराक , 16 से 24 महीने पर डीपीटी,मीजल्स रूबेला ,ओरल पोलियो का बूस्टर डोज़ और विटामिन ए की खुराक दिया जाता है, 5 वर्ष पूर्ण होने पर डीपीटी का बूस्टर डोज़,10 और 16 साल में टेटनस डिप्थीरिया (टीडी)का बूस्टर डोज़ दिया जाता है।इसी के तहत विद्यार्थियों को आरएचओ मधु साहू एवं ममता चंद्राकर के द्वारा टीका लगाया गया जिसमें स्कूल की शिक्षक ममता ठाकुर,मोहिनी ,रूबी दास ,कल्पना बाम्बेश्वर,अनय कुमार बन्दे ,सीएल सूर्यवंशी,एचएल देवांगन ,स्वाति वर्मा ,रीना मजूमदार का विशेष सहयोग रहा ।







