पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पौनी में भादो महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाए जाने वाले बलराम जयंती और संतान की लंबी आयु, सुख समृद्धि के लिए माताओं द्वारा मनाए जाने वाले हलषष्ठी व्रत के पावन पर्व पर सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, भारतीय संस्कृति परम्परा का ज्ञान वृद्धि और बच्चों में रचनात्मक व कलात्मक प्रवृति का विकास करने के उद्देश्य से थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

बालिकाओं द्वारा स्वस्फूर्ति से भाग लिया । सभी बालिकाएं अलग अलग तरीके से थाली सजाये। प्रधानपाठक वासुदेव सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चे स्वच्छता और भोजन की सुंदर प्रस्तुति का महत्व समझते हैं। समय प्रबंधन, अनुशासन के साथ साथ बच्चों के आत्मविश्वास विकसित होता है। प्रकृति श्रृंगार आधारित थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम , दुतीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।सभी बच्चों सहित शिक्षकों की उपस्थिति रही।







