पंडरिया-ब्लाक के ग्राम लिम्हईपुर मिडिल स्कूल में शनिवार को बैगलेस डे पर थाली सजाओ प्रतियोगिता रखा गया

जिसमे प्रथम स्थान को 60 रूपये,द्वितीय को 40 रूपये एवम् तृतीय स्थान को 30 रूपये नगद पुरस्कार शाला परिवार के द्वारा दिया गया।
बाकी सभी प्रतिभागियों को प्राथमिक शाला SMC अध्यक्ष आदरणीय सुरेश कुंभकार द्वारा 220 रूपये का पुरस्कार दिया गया।
इसके अतिरिक्त दही हांडी(मटका फोड़) कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमें बच्चों ने झांकी कार्यक्रम(राधा कृष्ण,गोपियां) भी प्रस्तुत किये।
मटका फोड़ में गोविंदा टीम को भी सुरेश कुंभकार के द्वारा 200 रूपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।स्कूल परिवार द्वारा सांस्कृतिक व अन्य गतिविदधियों के लिए लगातार बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।