थाना अंडा पुलिस टीम ने की टायर फैक्ट्री में चोरी करने वाले पर बड़ी कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल TVS एक्सल वाहन हुई जप्त

अंडा । टायर फैक्ट्री में काम करते-करते चोरी को दिया अंजाम। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बद्री नारायण मीणा के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण आनंद साहू पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना अंडा के ग्राम अंडा में दिनांक 04/01/22 से05/01/22 की दरमियानी रात को टायर फैक्ट्री में रखे 05 नग फायर बार लोहा का बीट एवं 02नग रीब पट्टी लोहे का कीमती करीबन 20,000हजार रुपये को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे जिस संबंध में थाना अंडा में क्रमशः अपराध क्रमांक 06/ 2022 धारा 457,380 भादवी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को अत्यावश्यक दिशा निर्देश दिया गया पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल टायर फैक्ट्री अंडा आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के दिन आने जाने वाले के संबंध में आसपास ग्रामीणों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपीगणों की सघन पता तलाश प्रारंभ की गई टीम द्वारा सीसीटीवी तकनीकी साक्ष्य की मदद से आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी होने पर पुलिस टीम रवाना की गई जिसमें 1) टोमन लाल ढीमर पिता सैन लाल ढीमर उम्र 29 वर्ष पता बस्ती पारा ग्राम अंडा 2)हेमंत यादव पिता विष्णु प्रसाद यादव उम्र45 वर्ष पता बस्ती पारा ग्राम अंडा थाना अंडा जिला दुर्ग को पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया ग्राम अंडा टायर फैक्ट्री में चोरी गयी 05 नग फायर बार लोहा का बीट एवं 02नग रीब पट्टी को बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल TVS एक्सेल क्रमांक CG 06 ZF 0120 को बरामद कर जप्त किया गया प्रकरण के आरोपी गणों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया उक्त कार्य में थाना अंडा पुलिस निरीक्षक श्रुति सिंह सहायक उपनिरीक्षक दिनेश वर्मा प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण जोशी प्रधान आरक्षक कमलेश साहू आरक्षक अजय ढीमर, तेजेश्वर साहू, जी जगमोहन, जी सैमुएल थाना अंडा पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।