पाटन। पाटन विकासखंड के अंतर्गत घुंघवा मंडल में कांग्रेस संगठन को मजबूती देते हुए थानेश्वर यादव को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा की गई।
थानेश्वर यादव की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होगा तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष थानेश्वर यादव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे।







