दुर्ग। जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव में दिव्या साहू जी ने कहा कि चुनावमें हार- जीत लगी रहती है।हार को स्वीकार करते हैं, लेकिन चुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं। यह कहना है।दिव्या साहू का। चुनाव हारने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा के बाद दिव्या साहू ने कहा कि इस हार से वे हताश नहीं हैं।आगे भी जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर आंदोलन करते रहेंगे।भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व धन्यवाद जो मुझे लगातार मार्गदर्शन दे रहें थे। आगे भी हम जनता के सेवा करेंगें।और विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे।







