बेल्हारी ।दक्षिण पाटन के ग्राम पंचायत अकतई के आश्रित ग्राम चारभाटा में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम से साथ मनाई गई! इस अवसर पर समाज के लोगों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूसा के में बाजा गाजा और भव्य कलश यात्रा निकाली और पूरा गांव में भक्ति में का वातावरण बना दिया!

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्री लालेश्वर साहू तहसील अध्यक्ष साहू संघ पाटन,अध्यक्षता टेसराम साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू समाज बेल्हारी,विशेषअतिथि कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग,दिनेश साहू पूर्व तहसील साहू संघ अध्यक्ष पाटन,माधुरी नरोत्तम निषाद सरपंच ग्राम पंचायत अकतई,मोहनी चेतन साहू पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अकतई, मन्नू साहू मंचासिन रहे!
वही कल्पना नारद साहू ने कहा की मां कर्मा देवी की जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताएं मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी! उन्होंने शिक्षा संस्कार और एकता के माध्यम से समाज को आगे बढ़ने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और जागरूकता बढ़ाने है!
समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करती है!
इस कार्यक्रम मे सामाजिक बंधु – श्री नोहर साहू, चेतनलाल साहू,नूतन साहू, मोहनलाल साहू, मोहित साहू, मुरारी साहू, नीरज साहू, प्रवीण साहू, युवराज साहू सहित समस्त सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!






