नीति आयोग तथा स्पेस किड्स इंडिया के तत्वाधान में यंग साइंटिस्ट इंडिया 2025 के 11वे एडिशन का आयोजन होगा  चेन्नई में


यंग साइंटिस्ट इंडिया का आयोजन  किया जा रहा है ।
इसमें जिला दुर्ग से सेजस जामगांव आर  से कुमारी अमीषा निषाद तथा कुमारी भूमिका वर्मा ने अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन फाइनलिस्ट के रूप में किया ।
प्रोजेक्ट का नाम – आई ओ टी के द्वारा  ई-बाईक्स में लोड को ऑप्टिमाइज करने का फ्रेमवर्क ।
प्रोजेक्ट की क्रियाविधि – यह प्रोजेक्ट गाड़ी के वेट को मापता है और वेट ज्यादा होने पर बजर बजा कर ड्राइवर को वार्निंग देता है और 150 किलो से अधिक यदि वेट हो जाए तो इंजन को बंद कर देता है पुनः गाड़ी को शुरू करने के लिए Blynk app की सहायता से गाड़ी का मालिक ही गाड़ी को स्टार्ट कर सकता है।
प्रोजेक्ट की उपयोगिता- डिलीवरी ई बाईक्स में सामान के वेट को मैनेज करने में प्रयोग किया जाता है ताकि मशीन फेल न हो जाए। रियल टाइम ओवरलोड मॉनिटरिंग में। शेयर्ड ई बाइक सिस्टम, इलेक्ट्रिक रिक्शा और दूसरे इलेक्ट्रिक कार आदि को मैनेज करने में प्रयोग किया जा सकता है। गाइड टीचर – श्रीमती विनीता सुधीर प्रिंसिपल – श्रीमती चेतना ठाकुर प्रभारी इंचार्ज टीचर – श्रीमती विनीता सुधीर।