ग्राम सांकरा। ग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 70 एवं 71 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर, सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, कामता सिंगौर, सीतराम ध्रुव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों एवं देशहित से जुड़े विषयों को ध्यानपूर्वक सुना तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।






