पाटन।इस वर्ष देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300वीं जन्म जयंती वर्ष मनाया जा रहा है,देवी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से बच्चों को परिचित कराने के उद्देश्य से पूर्व माध्यमिक शाला दरबार मोखली में बुधवार को जन्म जयंती मनाई गई।
शिक्षकों द्वारा उनके परोपकारी कार्यों से बच्चों को रूबरू कराया गया। उनकी कार्यशैली, उनके कार्य और राजकाज चलाने के तौर तरीकों को बताया गया।
इस अवसर पर बच्चों ने रंगोली और चित्रकला के माध्यम से देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवनी को दर्शाया।
पेंटिंग में प्रथम स्थान पर मुस्कान ,द्वितीय स्थान पूजा और तृतीय स्थान पर चंद्रप्रकाश रहे,रंगोली में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी टंडन रही।
इस अवसर पर प्रधान पाठक सहित सभी स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।