संत शिरोमणि गुरु रोहिदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर स्वयंभू गणेश मंदिर गढ़डोगरी में 650 दीपक जलाकर श्रद्धा के साथ मनाई गई जयंती

नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।भक्ति आंदोलन के महान संत और समाज सुधारक संत शिरोमणि गुरु रोहिदास जी महाराज की 650वीं जयंती को देश भर भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता संकल्प अभियान के रुप में 29 जुलाई से 20 फरवरी तक (गुरु पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक) मनाया जाएगा, समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत मंडल बेलरगांव में स्वयंभू विराजित गणेश मंदिर से 650 दीप जलाकर किया गया। और पूजा पाठ का आयोजन किया गया।

सभी लोगों ने गुरु जी के “मानव-मानव एक समान” और “बेगमपुरा” के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा ने कहा कि गुरु रोहिदास जी का जीवन आज भी हमें समानता, मेहनत और ईमानदारी की प्रेरणा देता है।संत शिरोमणि गुरु रोहिदास जी का जन्म विक्रम संवत 1433, माघ पूर्णिमा के दिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी के निकट गोवर्धनपुर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम संतोष दास और माता का नाम रानी देवी था।


पेशा से चर्मकार होते हुए भी रोहिदास जी बचपन से ही ईश्वर भक्ति में लीन रहते थे। वे संत राघवानंद जी के शिष्य थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और प्रभु भक्ति में समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा,आदिमजाति सेवा सहकारिता समिति के अध्यक्ष टीकेशवर ध्रुव, जनपद पंचायत सदस्य पन्नालाल मरकाम, मीडिया प्रभारी उमेंद्र दीवान, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, धनंजय साहू,रोहित भास्कर,भागीराम साहू,सदाराम मरकाम, समारूदास मानिकपुरी, गोकुल मरकाम, धानबाई साहू, चद्रीका सोनवानी, ढ़ाकेश मरकाम, कविदास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।