राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । महामाया सेवा समिति पंडरिया ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत रविवार को अपने सफाई अभियान का 75 वा सप्ताह पूरा कर डायमंड जुबली मनाया।इस सप्ताह सफाई अभियान में छ ग भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।साथ ही पंडरिया जनपद उपाध्यक्ष प्रज्ञेश तिवारी ,तथा सांसद प्रतिनिधि कल्याण सिंह ठाकुर , चन्द्रकुमार सोनी ,नवल किशोर पांडेय भी शामिल हुए।इन्होंने समिति के 75 वें सप्ताह के सफाई अभियान में शामिल होकर हरिनाला से गांधी प्रतिमा तक झाड़ू लेकर सफाई कार्य किया तथा नगर वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।समिति द्वारा पिछले 75 सप्ताह से नगर के विभिन्न सार्वजिक स्थलों की सफाई की जा रही है,जिससे नगर के लोगों में काफी जागरूकता आई है,साथ ही लोग इस अभियान से लगातार जुड़ रहे हैं।गांधी चौक में विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए समिति के सफाई कार्यों की सराहना की तथा कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है।इसी तरह पंडरिया नगर में महामाया सेवा समिति द्वारा नगर में प्रत्येक सप्ताह सफाई कर नगरवासियों को जागरूक करने का कार्य कर रही है।उन्होंने नगर में कार्य कर रही पर्यावरण संरक्षण समिति व बेजुबां समिति के कार्यों की भी सराहना करते हुए।सभी को स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए जरूरी बताया।इससे पूर्व चंद्रकुमार सोनी,नवल किशोर पांडेय व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रज्ञेश तिवारी सहित कई लोगों ने समिति के कार्यों की सराहना की।इस दौरान समिति अध्यक्ष संजय सोनी के साथ समिति सचिव अभिषेक शर्मा,समिति प्रबंधक मनेंद्र शांडिल्य, जनक चंद्राकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन कुम्भकार,महामंत्री ठाकुर रवीश सिंह,पदमराज टण्डन, पार्षद अनुराग ठाकुर,पूर्व पार्षद विजय बर्मन,रामकुमार सोनी रघुनन्दन गुप्ता,गोविंद निर्मलकर,राजेश गेंदले,राकेश निर्मलकर सोनपुरी टीम अजय बंजारे,किशन पात्रे,कृष्णा मोहले ,देवेंद्र मोहले, जलेस्वर भास्कर,गोपी टण्डन,अनिल जांगड़े, किसान मोर्चा महामंत्री चिंटू ठाकुर,रामफल यादव रिंकू हलवाई,सूरज दुबे,रवि यादव पत्रकार विजय धृतलहरे,श्याम टण्डन जी,दिनेश धुलिया जीवन देवांगन,गर्ल्स ग्रुप के राधिका ,शारदा,इवरानी,आरती ज्योति,नेहा ,सन्त राम बंजारे एवम उनकी टीम,कमांडो दस्ता प्रमुख राकेश यादव व कमांडो टीम के अलावा अनेक लोग उपस्थित थे।






