अंडा। फोटो। शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा (दुर्ग) में 26 जनवरी 2026 को 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजन कुमार दुबे, चेयरमैन, शैलदेवी महाविद्यालय थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान व देशभक्ति नारों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज विश्व संघर्ष के दौर से गुजर रहा है जिससे भारत भी अछूता नहीं है प्रत्येक राष्ट्र की संप्रभुता उसकी आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी ज्ञान व क्षमता पर निर्भर करता है विश्व की अग्रणी एवं शक्तिशाली देश आर्थिक, सामाजिक, सामरिक एवं तकनीकी रूप से कमजोर देश को अपने गुलाम बनाने के लिए युद्ध नहीं करते वरन आंतरिक कलह और कमजोरी का फायदा उठाकर अपने अनुरूप चलाते हैं अतः हमें भी गुलामी से बचने के लिए आर्थिक, बौद्धिक व तकनीकी रूप से सशक्त होना होगा तभी हमारा राष्ट्र सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा। तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुरूप वर्तमान शिक्षा पद्धति में सार्थक और व्यावहारिक परिवर्तन आवश्यक है जिससे आज का समाज सजग होगा और राष्ट्र विकास की ओर अग्रसर होगा।
यह राष्ट्रीय पर्व देश के लिए संविधान के महत्व एवं विशिष्टता को दर्शाते हैं और युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। समस्त महाविद्यालय परिवार ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए संकल्प लिया।







