बेरला :- छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज का 80 वाँ वार्षिक राज अधिवेशन रविवार 11 जनवरी को आनंदगाँव परिक्षेत्र के ग्राम खर्रा (बेरला) मे स्व. श्री शिवकली वर्मा एवं स्व. सरजा बाई वर्मा स्मृति सभास्थल मे रखा गया है। ग्राम खर्रा मे होने कार्यक्रम मे दर्जनों छात्रों कों छात्रवृति तथा विशेष प्रतिभा रखने वाले व्यक्तियों को विशेष प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। ग्राम खर्रा के इस अधिवेशन मे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग लोकसभा सांसद एवं सर्व कुर्मी समाज अध्यक्ष विजय बघेल, राजस्व, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बलौदाबाजार राज प्रधान श्रीमती सुनिता वर्मा, अर्जुनी राज प्रधान हरिराम वर्मा, पलारी राज प्रधान रामखिलावन वर्मा, तिल्दा राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा, धरसींवा राज प्रधान नीलमणि परगनिहा, चंदखुरी राज प्रधान चिंताराम वर्मा, रायपुर राज प्रधान जागेश्वर वर्मा, पाटन राज प्रधान युगल किशोर आडिल, दुर्ग राज प्रधान ईश्वरी वर्मा, केंद्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता बघेल एवं केंद्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा आदि कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के रूप मे शामिल होकर कार्यक्रम को गति प्रदान करेंगे। ग्राम खर्रा में आयोजित होने वाले अधिवेशन मे समस्त अतिथि जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुखों के द्वारा समाज को सम्बोधित करते हुए समाज मे किस प्रकार परिवर्तन करना है इस पर अपनी बात रखेंगे। वहीं कार्यक्रम मे किसी समाजिक विषय पर अपनी बात रखने के लिए खुला मंच भी प्रदान किया जाएगा जिसमें आम जनमानस एवं बुद्धिजीवी वर्ग भी अपनी बात रख सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप करेंगे। ग्राम खर्रा मे आयोजित होने वाले 80 वाँ वार्षिक राज अधिवेशन को लेकर कलश यात्रा,ध्वजा रोहण, मंचीय स्वागत,छात्रवृत्ति कोष, जलपान, पार्किंग,आमंत्रण पत्र, प्रतिवेदन प्रकाशन आदि की पूर्ण रूप से तैयारियां कर ली गयी है। अधिवेशन की तैयारियों की सम्पूर्ण जानकारी कार्यक्रम संयोजक धमधा राज प्रधान श्रीमती सत्यभामा परगनिहा के द्वारा दी गयी।







